मंडल रेल प्रबंधक आसनसोल द्वारा आसनसोल मंडल के कालीपहाड़ी और रानीगंज स्टेशनों का निरीक्षण

मंडल रेल प्रबंधक आसनसोल द्वारा आसनसोल मंडल के कालीपहाड़ी और रानीगंज स्टेशनों का निरीक्षण

 

आसनसोल(अमन राय):श्री परमानंद शर्मा, मंडल रेल प्रबंधक/आसनसोल  ने आसनसोल मंडल के कालीपहाड़ी और रानीगंज स्टेशनों का आज (02.01.2023) निरीक्षण किया और इन स्टेशनों पर नियोजित प्रमुख यार्ड रीमॉडलिंग कार्यों की समीक्षा की, जो इन स्टेशनों से गुजरने वाली सभी ट्रेनों की आवाजाही के लिए अधिक परिचालन लचीलेपन की सुविधा प्रदान करेगा और रानीगंज स्टेशन से मेजिया थर्मल पावर स्टेशन तक लोडेड/खाली रेकों की आवाजाही की सुविधा प्रदान करेगा।  श्री एस.बी.सिंह/वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, श्री सचिन सुमन/वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (सी), श्री एस.पी.यादव/वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर, श्री खुर्शीद अहमद/वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर/टीआरडी, श्री अजय कुमार/वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर/ सामान्य, श्री ए.के.डिंडा  /वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर/ऑपरेशन और अन्य अधिकारीगण तथा वरिष्ठ पर्यवेक्षकगण भी निरीक्षण के दौरान उपस्थित थे।

​


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0